टाटा ग्रुप की टाइटन का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 5% गिरकर ₹715 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹756 करोड़ रहा था। टाइटन ने आज यानी 2 अगस्त को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स की सेल्स से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 12.64% की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में आय ₹12,223 करोड़ रही
FY25 की पहली तिमाही में प्रोडक्ट्स की सेल्स से आय ₹12,223 करोड़ रही। एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY24 की पहली तिमाही में रेवेन्यू ₹10,851 करोड़ रहा था। टाइटन के शेयर ने एक साल में 15.88% रिटर्न दिया
टाइटन का शेयर आज 0.53% गिरकर ₹3,450 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 15.88% रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 4.50% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.06 लाख करोड़ रुपए है। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।