दलीप ट्रॉफी के साथ भारत के डोमेस्टिक सीजन का आगाज हो चुका है। पहले दिन इंडिया-बी से खेल रहे मुशीर खान शतक लगाया। मौजूदा सीजन से 6 मैचों के इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है। इस बार 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया ए का मुकाबला बेंगलुरु में इंडिया बी से हो रहा है, जबकि इंडिया सी अनंतपुर में डी से खेल रही है। बेंगलुरु में अभिमन्यु ईश्वरन की कैप्टेंसी में इंडिया बी के बल्लेबाज मुशीर खान पहले दिन का खेल खत्म होने तक 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने इस दौरान 227 बॉल पर 10 चौके और 2 सिक्स लगाए। इससे पहले, गुरुवार को इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल और इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीते हैं। दोनों ही कप्तानों ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 1. इंडिया ए Vs इंडिया बी: मुशीर खान की सेंचुरी, नवदीप के साथ नाबाद शतकीय साझेदारी
पहले दिन का खेल होने तक इंडिया बी ने 7 विकेट खेकर 202 रन बना लिए हैं। टीम के बल्लेबाज मुशीर खान 105 और नवदीप सैनी 29 रन बनाकर नाबाद लौटें। ओपनर यशस्वी जायसवाल 30 और कप्तान ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान 9, ऋषभ पंत 7 रन पर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। मुशीर खान और नवदीप सैनी के बीच 8वें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इंडिया ए के खलील अहमद, आकाश दीप और आवेश खान को 2-2 विकेट मिले। वॉशिंगटन सुंदर रन आउट हुए। 2. इंडिया सी Vs इंडिया डी: 6 में से 4 बैटर्स सिंगल डिजिट पर आउट
अनंतपुर में खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी 164 रन पर ऑलआउट हो गई है। अक्षर पटेल 86 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया सी 4 विकेट खोकर 94 रन बना लिए है। इंडिया डी ने 4 रन के टीम स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। यहां ओपनर अथर्व तायड़े 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने विजयकुमार वैशाख के हाथों कैच कराया। तायड़े के पीछे यश दुबे भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 9 रन ही बना सके। देवदत्त पडिक्कल तो खाता भी नहीं खोल सके। टीम के टॉप-6 में से 4 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। 76 पर 8 विकेट गंवाने के बाद अक्षर पटेल ने पारी संभाली और 86 रन की पारी खेलकर स्कोर 150 पार पहुंचाया। इंडिया सी की ओर से विजयकुमार वैशाख 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान ने 2-2 विकेट लिए। टीम इंडिया में जगह तलाश रहे कई खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ऋषभ पंत, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और मयंक अग्रवाल जैसे स्टार प्लेयर्स शामिल हैं। वहीं, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा पहले राउंड में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। BCCI ने बुधवार को बताया कि ईशान यादव और सूर्यकुमार यादव बूची बाबू टूर्नामेंट में चोटिल हुए हैं, जबकि कृष्णा पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं। इस टूर्नामेंट के जरिए कई खिलाड़ी टीम इंडिया की राह तलाश रहे हैं। भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। दलीप ट्रॉफी का नया फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी इस सीजन से नए फॉर्मेट में खेली जा रही है। यह पहले जोनल फॉर्मेट में होती थी। अब खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। पहले राउंड में नहीं खेलेंगे ईशान, सूर्या और प्रसिद्ध
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में हिस्सा नहीं लेंगे। BCCI ने बुधवार रात जानकारी दी कि ईशान और सूर्या बूची बाबू टूर्नामेंट में चोटिल हुए हैं। जबकि प्रसिद्ध पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं। वेस्ट जोन ने सबसे ज्यादा बार दलीप ट्रॉफी जीती
नवानगर के कुमार श्री दलीप सिंह जी के नाम पर खेली जा रही दलीप ट्रॉफी का पहला एडिशन 1961-62 में खेला गया था। पहले टूर्नामेंट में, वेस्ट जोन ने फाइनल में साउथ जोन पर 10 विकेट से जीत हासिल की। इसके अलावा, वेस्ट जोन 19 ट्रॉफियों के साथ प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। आज तक, दलीप ट्रॉफी के 61 एडिशन खेले जा चुके हैं।