देश का मानसून ट्रैकर:अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, गुजरात-ओडिशा में तेज बारिश; 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, गुजरात, कर्नाटक और ओडिशा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। यह ओडिशा के दक्षिणी तट और आंध्र प्रदेश तक जाएगा। इसके चलते ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, नुआपाड़ा, बारगढ़, बौध और सोनेपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को गुजरात के राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में अगस्त में 378.5 मिमी बारिश हुई। यह शहर में पिछले 12 साल में बारिश का हाईएस्ट है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में तेज धूप खिली, जिससे गर्मी-उमस देखने को मिली। रीवा में दिन का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चारों बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में टेम्परेचर 31 डिग्री से ज्यादा रहा। 1976 के बाद अरब सागर में आया यह पहला तूफान
अगस्त में आमतौर पर चक्रवाती तूफान नहीं आते। अब तक सिर्फ तीन तूफान अगस्त महीने में अरब सागर से उठे हैं। पहली बार 1944 में अरब सागर से तूफान उठा था, जो बाद में कमजोर पड़ गया। फिर 1964 में गुजरात तट पर एक सर्कुलेशन बना था, जो बाद में तट तक आते कमजोर हो गया। अगस्त में सबसे आखिरी तूफान 1976 में आया था, जो ओडिशा के पास से चला था और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते-बढ़ते धीमा हो गया था। हालांकि बंगाल की खाड़ी की बात करें तो यहां पिछले 132 सालों में अगस्त में कुल 28 तूफान आ चुके हैं। गुजरात में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें… देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… 31 अगस्त को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट