देश का मानसून ट्रैकर:MP में अब तक 904 मिमी बारिश, सालाना औसत से 10% ज्यादा; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (6 सितंबर) को 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिमी बारिश हुई। यह सालाना मानसून औसत से 10% ज्यादा है। राज्य में इस अवधि में सामान्य रूप से 823.9 मिमी बारिश होती है। भोपाल मौसम विभाग ने कि पूर्वी मध्य प्रदेश में 953.9 मिमी (6% ज्यादा), पश्चिमी मध्य प्रदेश में 867.2 मिमी (13% ज्यादा) बारिश हुई। श्योपुर जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा 1087.7 मिमी बारिश (81% ज्यादा) हुई, जबकि यहां सामान्य रूप से 600.5 मिमी बारिश होती है। रीवा में सबसे कम 572.6 मिमी बारिश (31% कम) हुई। यहां सामान्य रूप से 823.3 मिमी बारिश होती है। वहीं, राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। सवाई माधोपुर में तेज बारिश के कारण गुरुवार को एक मकान ढहने एक युवक की मौत हो गई। बूंदी में बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में भारी बरसात हो रही है। इस कारण राजस्थान के कई डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर से प्रदेश में मानसून धीमा हो जाएगा। देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 7 सितंबर को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट राज्यों में आज मौसम की स्थिति… मध्य प्रदेश: 10 सितंबर तक तेज बारिश के आसार नहीं; दिन में गर्मी बढ़ने के आसार मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी 10 सितंबर तक तेज बारिश का दौर थमा रहेगा। डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में धूप-छांव और हल्की बारिश होगी। गुरुवार को राज्य में हल्की बारिश और गर्मी का असर देखने को मिला। भोपाल में कोलार, भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट खुले रहे। दिन में तीखी धूप और बादल भी रहे। पूरी खबर पढ़े… राजस्थान: भीलवाड़ा, बूंदी और डूंगरपुर में आज भारी बारिश का अलर्ट; बीसलपुर बांध के गेट खुलेंगे राजस्थान के भीलवाड़ा, बूंदी और डूंगरपुर ​​​​​​​में शुक्रवार (6 सितंबर) को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को जयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, सांचौर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। भीलवाड़ा में बारिश से त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 4 मीटर से ऊपर पहुंच गया, जिससे बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई। बांध का जलस्तर 315.35 आरएल मीटर से ऊपर आ गया है। आज बांध से पानी छोड़ा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज 23 जिलों में वर्षा-बिजली का अलर्ट; पटना में रात भर बारिश से कई इलाकों में भरा पानी बिहार के 23 जिलों में शुक्रवार (6 सितंबर) को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये सभी जिले उत्तर और पूर्वी इलाके के हैं। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। पटना में गुरुवार देर रात से बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। राजधानी के अलावा मुंगेर और अन्य जिलों में भी मौसम बदला है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 6 दिन साफ रहेगा मौसम; तापमान में बढ़ोतरी होगी; सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश ​​​​​​​हुई हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते मानसून कमजोर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 6 दिन तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी। इससे तापमान बढ़ेगा। राज्य में अब तक मानसून सीजन में सामान्य से 22 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। आमतौर पर 1 जून से 5 सितंबर के बीच 643.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। हालांकि, इस बार 502.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 4 जिलों में बिजली का अलर्ट, चंडीगढ़ में बादल छाए; 11 सितंबर तक सुस्त रहेगा मानसून, 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान​​​​​​​ पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सुस्त होने लगा है। बीते 24 घंटों में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। राज्य में 11 सितंबर तक कोई अलर्ट जारी नहीं है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में शुक्रवार को बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…