यौन शोषण के आरोप के बाद मलयालम मूवी-आर्टिस्ट एसोसिएशन भंग:एक्टर मोहनलाल समेत 17 मेंबर्स का इस्तीफा, इनमें से 3 के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत

यौन शोषण के आरोप के बाद मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (AMMA) को मंगलवार, 27 अगस्त भंग कर दिया गया। इससे AMMA के प्रेसिडेंट और साउथ सुपरस्टार मोहनलाल समेत 17 मेंबर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। AMMA के तीन मेंबर्स पर सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत की गई थी। इनमें से एक मेंबर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी ने एसोसिएशन को भंग करने का फैसला हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद लिया गया। दरअसल, मलयालम फिल्म इंड्रस्ट्री में पिछले कई सालों से महिला कलाकारों के साथ यौन शोषण के आरोप लग रहे थे। इसकी जांच के लिए 2019 में रिटायर्ड न्यायमूर्ति हेमा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। 4 साल बाद 19 अगस्त को हेमा कमेटी ने केरल सरकार को 233 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कई बड़े कलाकारों द्वारा शोषण किए जाने की बात सामने आई है। AMMA के इन 3 मेंबर्स पर लगे थे आरोप
पिछले 3 दिनों में AMMA के महासचिव और वेटरन मलयालम एक्टर सिद्दीकी, जॉइंट सेक्रेटरी बाबूराज और एक अन्य मेंबर पर सेक्शुअल एब्यूज के आरोप लगे। सिद्दीकी पर एक मलयाली एक्ट्रेस ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाबूराज पर 27 अगस्त को एक जूनियर आर्टिस्ट ने सेक्शुअल एब्यूज के आरोप लगाया। इसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया।डायरेक्टर रंजीत पर आज केस दर्ज किया गया। मलयालम इंड्रस्ट्री ने निंदा की, AMMA के एक्शन ना लेने से नाराज ये खबर भी पढ़ें… मलयालम एक्ट्रेसेस से यौन शोषण के आरोप, SIT बनी:हेमा कमीशन की रिपोर्ट में दावा- हीरो करते हैं मनमानी, रोल के बदले फेवर मांगते हैं मेकर्स केरल सरकार ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए एक सीनियर पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) बनाने का फैसला किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…