दीपा शर्मा ” उजाला ” के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा ताँता
डॉ राम लखन वर्मा
रायबरेली-उ.प्र.
रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह (भारत) की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य अतिथि दीपा शर्मा ‘उजाला’ के जन्म दिवस पर यह अभासी ‘काव्य सन्ध्या’ केन्द्रीय उपाध्यक्ष राम मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
काव्य सन्ध्या के प्रथम सत्र के संचालन रामबहाल सिंह ‘बहाल’ कवि वाराणसी और दूसरे सत्र का संचालन डॉ निवेदिता वर्मा मेघा भाटापारा छत्तीसगढ़ ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन जगदीश चन्द्र पांडेय प्रदेश अध्यक्ष नैनीताल, उत्तराखंड रहे।

इस आभासी काव्य- सन्ध्या में जिन साहित्यकारों ने काव्य-पाठ किया उनमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन डॉ सरोज सिंह, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’, केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार सिंह शिव, संरक्षक एवं प्रशासक डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव गोंडा, राम राज भारती लखनऊ, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा, रश्मि रानी सोनीपत हरियाणा, जनकवि सुखराम शर्मा सागर, ओम प्रकाश राजस्थान, अवधेश कुमार श्रीवास्तव उन्नाव, सरिता श्रीवास्तवा जोधपुर, डॉ रामदेव शर्मा राही मथुरा, डॉ निवेदिता वर्मा ‘मेघा’ भाटापारा छत्तीसगढ़, शकुंतला श्रीवास्तवा लखनऊ, वैद्य विद्या सागर पंचारिया बीकानेर, शिखा पांडेय छत्तीसगढ़ ने सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत किया। मेघादास छत्तीसगढ़, मंजू दलाल, दिवाकर पाठक हजारीबाग, स्वेता, सरिता जी, सी एल दीवाना के अलावा कई साहित्यकारों ने अपने गीत, गजल, सोहर, छंद एवं मुक्तकों से माध्यम भाव- विभोर करते हुए जन्मदिवस समारोह को काव्य महोत्सव में बदल दिया।
तीन घण्टे तक अवनरत रूप से चले इस काव्य सन्ध्या को रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह ने काव्य पाठ करने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
