आचार्य ओम नीरव, डॉ.राम करन साहू, डॉ.राकेश ऋषभ एवं डॉ. शमा परवीन को मिला आचार्य पिंगल साहित्यिक सम्मान
लखनऊ (उ.प्र.)
शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस/उधम सिंह बलिदान दिवस/बहुजन स्वाभिमान दिवस/आचार्य जगन्नाथ प्रसाद भानु के जन्म दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन आचार्य पिंगल सभागार प्रभात नगर, तेलीबाग लखनऊ में किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. ओम नीरव ने किया।
मुख्य अतिथि बबेरू बांदा से पधारे हुए डॉ. राम करन साहू सजल, विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवनाथ सिंह ‘शिव’ रायबरेली, डॉ. राकेश ऋषभ लखनऊ, अति विशिष्ट अतिथि मयंक कुमार कन्नौजिया विभ्रस रहे।

संस्था के संस्थापक डॉ.एल. पी. गुर्जर लखनवी द्वारा मंच का गठन एवं संयोजन कर सभी आगंतुकों साहित्यकारों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था की संरक्षिका रमा गुर्जर की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वाणी वंदना अनीता अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत की गई।
मंच का सकुशल संचालन भारती पायल अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य ओम नीरव, डॉ राम करन साहू सजल बांदा, को ‘आचार्य पिंगल राष्ट्र रत्न सम्मान, डॉ.राजेश ऋषभ को आचार्य पिंगल साहित्य रत्न सम्मान एवं डॉ शमा परवीन को ‘आचार्य पिंगल साहित्य नव सृजन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिन प्रमुख साहित्यकारों ने अपने काव्य – पाठ से मंच को गरिमा प्रदान की उनमें प्रमुख रूप से आचार्य ओम नीरव, डॉ. रामकरण साहू सजल, डॉ. इरशाद राही, डॉ. एल पी गुर्जर लखनवी, डॉ.खालिद हुसैन सिद्दीकी, डॉ.आर एस विश्वकर्मा सजल, राम राज भारती, अनीता अरोड़ा, भारती पायल, सुरेश चंद्र गुप्ता श्याम, मयंक कुमार कन्नौजिया विभ्रस, अनिल कुमार जायसवार पंडित बेअदब लखनवी, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा, अजय तोमर, विमल बैरागी, डॉ अजय वर्मा सारथी, डॉ.शमा परवीन, डॉ.कन्हैया लाल, डॉ. राकेश ऋषभ, दुर्गेश शुक्ला, प्रो बलवंत सिंह, आदि प्रमुख रहे।

संस्था द्वारा काव्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमे सुंदर और सारगर्भित रचना प्रस्तुत करने के लिए डॉ. राम करन साहू सजल को प्रथम, प्रो. बलवंत सिंह को द्वितीय एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मान-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

संस्थाध्यक्ष डॉ एल.पी. गुर्जर लखनवी ने सभागार में आए सभी साहित्यकारों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संस्था के उपाध्यक्ष राम राज भारती द्वारा सभी साहित्यकारों, आगंतुकों, श्रोताओं के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए अगले आयोजन तक कार्यक्रम को स्थगित किया गया।