बिहार चुनाव से पहले हो रहे वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में विपक्ष ने बुधवार यानी आज बिहार बंद बुलाया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बंद में शामिल होंगे। राहुल थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे। भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर पूर्व RJD विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी की। 3 मिनट बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया। बेगूसराय में RJD कार्यकर्ताओं ने NH-31 को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जहानाबाद में भी महागठबंधन नेताओं ने मेमू पैसेंजर को रोका और नारेबाजी की। थोड़ी देर बाद पुलिस ने सभी को ट्रैक से हटाया। दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन को रोका। पटना के मनेर में NH-30 को जाम किया गया। नेताओं ने आगजनी कर प्रदर्शन किया। माले के नेतृत्व में आरा–सासाराम मुख्य मार्ग को जाम किया गया। इससे सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं। पप्पू यादव पटना के सचिवालय हॉल्ट और अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया है। बंद के दौरान 4 जिलों में ट्रेनें रोकीं… 5 शहरों में नेशनल हाईवे जाम किए गए हैं… 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। 10 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी। 5 जुलाई को गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने SC में याचिका दाखिल कर बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के आदेश को रद्द करने की मांग की है। वोटर लिस्ट रिवीजन पर महागठबंधन के बिहार बंद की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…