शनिवार, 7 सितंबर को मेष राशि के लोगों का काम अधूरा रह सकता है, इन लोगों को ज्यादा सोच-विचार से बचना होगा। कन्या राशि के लोगों के आर्थिक लेन-देन सफल होंगे। तुला राशि के लोगों को अहंकार से बचना होगा, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… महत्वपूर्ण काम पूरा न होने से चिंता हो सकती है। पुरानी बातें बार-बार याद आएंगी, जिससे दुविधा बढ़ेगी, जिससे निर्णय क्षमता और स्वभाव पर नकारात्मक असर हो सकता है। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें। व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर आपको केवल जरूरी कामों पर ध्यान दें। करियर : काम में प्रगति सीमित रहेगी। लव : रिलेशनशिप में नयापन लाने के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी होगा। हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2 लोगों की बातों को न समझते हुए निर्णय लेने से पछतावा हो सकता है। आप से जुड़ा हर एक व्यक्ति आपके लिए नाराजगी प्रकट करेगा। लोगों की भावनाओं को समझते हुए उनके साथ जुड़ने की कोशिश करें। हर बार एक जैसी गलती होने से दिक्कतें बढ़ेंगी। अनेक बातों में विश्वास बना रहेगा। करियर : काम की जगह हो रही चर्चा के कारण आपको बेचैनी हो सकती है। अपने पक्ष को सही तरीके से बताने की कोशिश करते रहें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित बढ़ती नकारात्मकता दूर होगी। हेल्थ : पैर दर्द की समस्या कमजोरी के कारण हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 5 उत्साह बनाए रखने के लिए प्रयत्न जारी रखें। मित्रों के साथ वक्त बिताकर सकारात्मक महसूस होगा। वक्त का इस्तेमाल सही तरीके से करें। नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। करियर : काम से संबंधित रुकावटें जल्दी ही दूर होंगी। लव : रिलेशनशिप में नयापन लाना होगा। पार्टनर को सकारात्मक कैसे बना सकते हैं, ये बात समझ आएगी। हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट है, इसलिए निराशा से बचना होगा। आज बड़ी बातों पर विचार न करें। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से आराम देने की जरूरत है, इस बात को समझना होगा। लोगों के दबाव के कारण कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें। अपनी बातों को महत्व देना सीखें। करियर : काम से जुड़ी ट्रेनिंग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। नए स्किल्स को सीखने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मकता दूर करें, वर्ना अपेक्षा के अनुसार पार्टनर मिलने के बाद भी उदासीनता बनी रहेगी। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम न हो, इस बात का ध्यान रखें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 1 जब तक किसी बात के लिए आप मानसिक रूप से तैयार महसूस नहीं होते हैं, तब तक उससे संबंधित कोई निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के कुछ लोगों के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। कुछ लोगों के लिए बढ़ती नाराजगी निराशा का कारण बन सकती है। भावनात्मक बातों के कारण आप कमजोर नजर आएंगे। नकारात्मक विचार पर नियंत्रण करते हुए जीवन की सकारात्मक बातों पर ध्यान देना होगा। करियर : वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद होने की संभावना है। लव : पार्टनर के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय न लें। हेल्थ : बदन दर्द और सिर दर्द के कारण कमजोरी महसूस होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 3 जीवन में जो बातें महत्वपूर्ण हैं, वह अपेक्षा के अनुसार बदलाव दिखाएंगी। आर्थिक लेन-देन में सफल साबित होंगे। खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सही लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करें। मानसिक रूप से कमजोर महसूस होने से गलत लोगों की संगत में फंस सकते हैं। करियर : काम की जगह असफलता मिल सकती है। आपको दोबारा कोशिश करने की जरूरत है। लव : पार्टनर आपको हर प्रकार से खुश रखने की कोशिश करेंगे। हेल्थ : पाचन संबंधी तकलीफें बढ़ सकती हैं। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 6 अपनी जिद छोड़कर परिस्थिति के साथ समझौता करने की जरूरत है। अपने अहंकार पर काबू रखें। हर एक स्रोत का सही इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर रहेगा। हर एक काम दोबारा शुरू करते समय पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। करियर : काम से संबंधित विश्वास बनाए रखें। लव : परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय पार्टनर का साथ मिलेगा। हेल्थ : बीपी और बढ़ता वजन तकलीफ का कारण बन सकता है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 4 कमाई किस प्रकार बढ़ाई जा सकती है, ये बात स्पष्ट होगी। निवेश पर अधिक ध्यान देना होगा। पुराने अटके लेन-देन को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। जरूरत होने पर मदद मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित अनेक बातों में नई शुरुआत हो सकती है। करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। मनचाहे कार्य क्षेत्र में काम करना संभव होगा। लव : पार्टनर की हर एक बात पर निर्भरता बढ़ेगी। हेल्थ : खांसी की तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 8 पुरानी बातें और विचारों से खुद को दूर रखना होगा। आप आप अनेक परेशानियों में फंसे रहेंगे, इस कारण क्षमता के अनुसार प्रगति मिलना कठिन होगा। निर्णय लेते समय वर्तमान स्थिति और आपकी भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। परिवार के खिलाफ जाकर लिए गए किसी निर्णय के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है। करियर : अधूरे कामों को पूरा करना जरूरी होगा। लव : पार्टनर की कमजोरी का गलत फायदा न उठाएं। हेल्थ : जीवन शैली में किए गए बदलाव के कारण सेहत सुधरेगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 किसी एक बात का चुनाव करते हुए पूरा फोकस उस पर लगाने की जरूरत है। खुद को अलग साबित करना आपके लिए जरूरी होगा। काम से संबंधित गलती को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बदलाव करें। समय आपका साथ देगा, लेकिन स्वभाव में बढ़ रहे आलस की वजह से महत्वपूर्ण अवसरों को समझना कठिन लगेगा। करियर : नया काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। लव : विवाह से संबंधित विरोध दूर होंगे, आगे के निर्णय ले पाएंगे। हेल्थ : मसालेदार पदार्थों का सेवन करने से तकलीफ होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 3 परिस्थिति को जिस नजरिए और विचार के साथ आप देख रहे हैं, उसके अलावा भी अन्य पहलू हो सकते हैं, ये बात समझ आएगी। वर्तमान स्थिति को देखने का नजरिया सकारात्मक रखें। इस कारण आपसी सामंजस्य के साथ अनेक बातों में सुधार आएगा। करियर : काम की जगह अपेक्षा के अनुसार बढ़ोतरी प्राप्त करने के लिए कई कामों की जिम्मेदारी खुद ही निभानी होगी। लव : पार्टनर और आपके बीच दूसरों की दखलअंदाजी बढ़ेगी। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 जीवन में आए छोटे-छोटे बदलाव आपको सकारात्मक बनाएंगे। आपका लक्ष्य और अन्य लोगों के टारगेट से काफी अलग है. ये बात समझ जाएगी। लोगों के साथ जुड़े रहें, लेकिन अपने टारगेट पर भी ध्यान दें। इस बात की सावधानी रखें। करियर : काम से संबंधित नाराजगी दूर होगी, पूरी एकाग्रता के साथ काम करना संभव होगा। लव : व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी नाराजगी के कारण पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। नाराजगी दूर करेंगे तो बेहतर रहेगा। हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 4