प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने सिंधुगर्ग में 26 अगस्त को शिवाजी प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी। मोदी ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं है। हमारे लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं; हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं। प्रधानमंत्री मोदी से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं। मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान मुंबई में मूर्ति गिरने को लेकर विरोध भी कर रही है। पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद भी किया। कांग्रेस के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा- AI का दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं
इससे पहले मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा- AI के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हूं। AI के एथिकल यूज के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाया जाएगा। ग्लोबल फिनटेक कार्यक्रम 28 से 30 अगस्त तक आयोजित हुआ। इसमें 800 से ज्यादा स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच भी कार्यक्रम में पहुंचीं। मोदी के 28 मिनट के भाषण की बड़ी बातें… पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे मोदी
पालघर में पीएम मोदी सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे पालघर में लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। वहीं पीएम मोदी करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे।