शुक्रवार, 6 सितंबर को मेष राशि के लोग पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक से निभाएंगे तो बेहतर रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को प्रयासों के अनुसार ही फल मिलेंगे। कन्या राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक तकलीफ दूर हो सकती है। अपनी भावनाओं को सही तरीके से प्रकट न करने से तनाव बढ़ने की संभावना है। किसी भी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने से पहले अपने काम जरूर पूरे करें। करियर : काम से संबंधित होने वाली गलतियों में सुधार करते समय अनेक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। प्रयत्न जारी रखते हुए बदलाव करने की कोशिश करें। लव : पार्टनर और आपके बीच कोई विवाद है तो इसे नजरअंदाज न करें। हेल्थ : तनाव से दूर रहना होगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मौज-मस्ती पर ध्यान दिया जाएगा। मित्रों के साथ अचानक मुलाकात होगी। कोई योजना अचानक बनने की संभावना है, जो आपको आनंद देगी। पैसों से संबंधित लेनदेन अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। नया निवेश करने के लिए खुद को तैयार रखें। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा। करियर : काम से जुड़े निर्णय सही तरीके से लिए जाएंगे, इस कारण काम से संबंधित हर एक व्यक्ति को फायदा प्राप्त होगा। लव : रिलेशनशिप को परिवार से स्वीकृत होने में वक्त लगेगा, लेकिन समय आने पर आपको परिवार का साथ मिल सकता है। हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सर्दी-खांसी हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 1 जीवन को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। जिस प्रकार से आप प्रयत्न करेंगे, वैसा ही फल प्राप्त होगा। अभी तक प्राप्त हुए अनुभव को नकारात्मक तरीके से न देखते हुए, उनका इस्तेमाल करें। सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। मानसिक और शारीरिक रूप से आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। करियर : परिवार में किसी के साथ मिलकर काम की शुरुआत हो सकती है। लव : वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव महसूस होगा। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। हेल्थ : पेट दर्द की परेशानी गलत खान-पान के कारण होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 5 जो बातें आपका ध्यान भटका रही हैं, उन को नियंत्रण में लाना होगा। परिवार से संबंधित बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा, जिससे विवाद हो सकता है। पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, इस कारण तनाव हो सकता है, लेकिन आपकी हर एक जरूरत पूरी होगी। करियर : काम से संबंधित डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करें। लव : पार्टनर से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 7 पुरानी बातों में अटके रहने से वर्तमान की बातें नजरअंदाज हो सकती हैं। किसी को दिए उधार से आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। पुराने कर्ज को मिटाने के लिए आपको समझौता करते हुए आर्थिक पक्ष में बदलाव करने होंगे। व्यक्तिगत जीवन पर बारीकी से ध्यान देना होगा। करियर : विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि कम होगी। आपका करियर आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात को ध्यान में रखकर पढ़ाई पर ध्यान दें। लव : पार्टनर से मिली सूचनाओं और मार्गदर्शन से बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 3 स्वभाव में बढ़ रही निराशा को दूर करने की कोशिश करें। जब तक आप निर्णय लेते समय दूसरों की बातों को समझेंगे नहीं, तब तक एक-दूसरे के प्रति नाराजगी बनी रहेगी। अहंकार से बचना होगा। धन का लेनदेन करते समय आपसी संबंध न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखें। करियर : कोई काम पूरा होने के बाद भी उसे दोबारा करना पड़ सकता है। इस कारण वक्त बर्बाद हो सकता है। लव : पार्टनर के साथ स्पष्ट बातचीत करते समय उनके विचारों का भी रखें। हेल्थ : घुटनों का दर्द हो सकता है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 6 अपने विचारों को समझते हुए जिम्मेदारी स्वीकार करें। हर बात में जरूरत से अधिक सोचने से आपकी निर्णय क्षमता पर असर होगा। चंचलता को दूर करना होगा। अपनी गलतियां दोहराने से बचें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षित सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। लव : अपनी समस्या के बारे में पार्टनर के साथ चर्चा जरूर करें। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने की संभावना है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 9 काम करने से अधिक विचार करने में वक्त बर्बाद होगा। भविष्य से संबंधित चिंता का असर कार्यक्षमता पर हो सकता है। जिन बातों को आप वास्तविकता का रूप देना चाहते हैं, उन पर ध्यान दें। व्यक्तिगत जीवन में जो बदलाव आप लाना चाहते हैं, वह कठिन होगा। करियर : लेखन और कला से जुड़े लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। सूचनाओं का पालन न करने से नुकसान होगा। लव : अपेक्षित व्यक्ति के साथ विवाह तय होगा। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव चिंता का कारण हो सकते हैं। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 सही-गलत का फैसला सोच-समझकर ही करें। लोगों पर तुरंत विश्वास करने से नुकसान को दूर करना संभव होगा। मन में बनी हुई कटुता के कारण रिश्तों को ठीक से निभाना कठिन महसूस होगा। अपनी सोच को सुधारने की कोशिश करें। तभी सही लोगों की संगत मिल पाएगी। करियर : काम के कारण व्यस्तता रहेगी। यात्रा से संबंधित मौका मिल सकता है। लव : पार्टनर की जिन बातों के साथ आप सहमत नहीं हैं, उन बातों में उनका साथ न दें। हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 8 खुद के लिए तय किए गए लक्ष्यों में आ रहे बदलाव तनाव से छुटकारा दिला सकते हैं। अधिकतर बातें आपने अन्य लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तय की थीं, ये बात समझ आएगी। खुद को बदलने की कोशिश जरूर करें। अकेलेपन के कारण गलत लोगों की संगत का चुनाव न हो, इस बात का ध्यान रखें। करियर : काम की जगह आ रहा बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 जिन बातों के कारण नाराजगी है, उन पर ध्यान देकर बदलाव करने की कोशिश करें। नए अवसर प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पैसों का उपयोग सही तरीके से न होने से महत्वपूर्ण काम रुक सकता है। आर्थिक पक्ष से जुड़े जो गलत निर्णय हैं, उनमें बदलाव करने पर ध्यान दें। करियर : काम से संबंधित स्किल्स को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। लव : अपने विचारों में बदलाव करके पार्टनर के पक्ष को समझने की कोशिश करें। हेल्थ : सेहत में बदलाव करने के लिए किए गए प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 9 काम की गति धीमी रहेगी, हर एक काम वक्त पर पूरा करने की कोशिश करनी होगी। अध्यात्मिक बातों का सहारा लेना होगा, तभी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज के दिन किसी भी व्यक्ति की मदद करने से बचें। करियर : काम में बढ़ता फोकस आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में सहायक साबित होगा। लव : पार्टनर आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। हेल्थ : शुगर को नियंत्रित करना होगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1