सेंसेक्स 68 अंक की तेजी के साथ 81,779 पर ओपन:निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त, बैंकिंग सेक्टर छोड़कर सभी में तेजी

सेंसेक्स आज यानी 28 अगस्त को 68 अंक की तेजी के साथ 81,779 के स्तर पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी है, ये 25,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 18 में तेजी है। एशियाई बाजार में गिरावट प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का IPO पहले दिन टोटल 2.17 गुना सब्सक्राइब हुआ
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन में ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO टोटल 2.17 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 1.91 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 0.04 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 5.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में फ्लैट कारोबार था
इससे पहले कल यानी 27 अगस्त को सेंसेक्स 13 अंक की तेजी के साथ 81,711 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 7 अंक की तेजी रही, ये 25,017 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 18 में तेजी थी।