सेंसेक्स 82,220 और निफ्टी 25,174 के ऑल टाइम हाई पर:अभी बाजार में 400 अंक से ज्यादा की तेजी; FMCG, IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

सेसेंक्स ने आज यानी 29 अगस्त को 82,220 और निफ्टी ने 25,174 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 90 अंक की तेजी है, ये 25,140 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है। FMCG, IT, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार में गिरावट प्रीमियर एनर्जीज का IPO दो दिन में टोटल 6.72 गुना सब्सक्राइब
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। दो दिन में प्रीमियर एनर्जीज का IPO टोटल 6.72 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में IPO 4.37 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 1.37 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 19.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 28 अगस्त को निफ्टी ने 25,129 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में यह उपरी स्तर से 77 अंक गिरकर 34 अंक की तेजी के साथ 25,052 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स में भी 73 अंक की तेजी रही, ये 81,785 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट थी।