सेसेंक्स 82,637 और निफ्टी 25,249 के ऑलटाइम हाई पर:अभी बाजार में 300 अंक से ज्यादा की तेजी; IT और ऑटो सेक्टर छोड़कर सभी में तेजी

बाजार की ओपनिंग के साथ ही सेसेंक्स ने आज यानी 30 अगस्त को 82,637 और निफ्टी ने 25,249 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी सेसेंक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,460 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,245 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। IT और ऑटो सेक्टर छोड़कर सभी में तेजी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में तेजी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड का IPO आज ओपन होगा
इन्वेस्टर रेखा राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी वाली कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक 3 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 6 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल सेंसेक्स-निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 29 अगस्त को सेसेंक्स ने 82,285 और निफ्टी ने 25,192 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी।