क्या आपने कभी सोचा है कि हम जो खाना खाते हैं, वह पचने में कितना वक्त लेता है? पहले दांत उसे चबाते हैं, फिर वह पेट में जाता है, फिर छोटी आंत से होकर बड़ी आंत में और अंत में जाकर किडनी के रास्ते शरीर से बाहर। काफी लंबी यात्रा तय करनी होती है हमारे भोजन को, इससे पहले कि वह शरीर को पोषण दे, ऊर्जा दे, दिमाग को ताकत दे और जीभ को स्वाद दे। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हम तरह-तरह की चीजें अपने पेट में डालते रहते हैं, जैसे डस्टबिन में कचरा। हमने तो खा लिया, लेकिन उसे पचाने के लिए मेहनत तो हमारे पेट को करनी पड़ती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार, भारत में क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन एक आम समस्या है। इस स्टडी के मुताबिक 79% लोगों को क्रॉनिक कब्ज की शिकायत रहती है, 10% को यह समस्या कभी-कभी होती है और 10% को अक्सर होती है। वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाएं क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन का शिकार ज्यादा होती हैं। आज ‘सेहतनामा’ में हम बात करेंगे कि शरीर में खाना कितने वक्त में पचता है? साथ ही जानेंगे कि- हमारा डायजेस्टिव सिस्टम कैसे काम करता है? ये तो हम सबने साइंस की किताबों में पढ़ा है कि हमारा पाचन तंत्र कई चरणों में बंटा हुआ है। तो चलिए, डिटेल में जानते हैं कि पाचन तंत्र काम कैसे करता है और भोजन को पचाने में कितना समय लगता है? नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- कुल मिलाकर ऊपर डायग्राम में दिए शरीर के इन पांच हिस्सों की फूड डायजेशन में प्रमुख भूमिका होती है। पाचन की प्रक्रिया में फूड इन पांच चरणों से होकर गुजरता है। डायजेशन के पांच चरण अब नीचे दिए पॉइंटर्स में भोजन के पाचन से जुड़ी प्रक्रिया को डिटेल में समझिए- भोपाल की डाइटिशियन डॉ. अंजू विश्वकर्मा कहती हैं कि अच्छे पाचन के लिए लो फैट फूड और हरी सब्जियां-फल आदि डाइट में शामिल करना चाहिए। देर से पचने वाला खाना जैसे मीट-मटन, जंक फूड आदि से बचना चाहिए। नीचे दिए ग्राफिक में देखिए कि कौन-सा भोजन पचने में सबसे ज्यादा वक्त लेता है। ये तो हुई गरिष्ठ चीजों की बात। अब जानिए कि सबसे ज्यादा आसानी से कौन सी चीजें पचती हैं। आसानी से पचने वाला फाइबर रिच फूड खाने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी और शरीर को ज्यादा पोषण मिलेगा। अब बात करते हैं कि अच्छे पाचन के आसान टिप्स की।