हरतालिका तीज 6 सितंबर को:सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पति-पत्नी एक साथ करें शिव-पार्वती की पूजा, सुहाग का सामान करें दान

शुक्रवार, 6 सितंबर को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, इसे हरतालिका तीज कहते हैं। ये व्रत महिलाएं अपने जीवन साथी के सौभाग्य, अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना से करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, हरतालिका तीज पर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से पत्नी के साथ ही पति को भी शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए। पति-पत्नी एक साथ पूजा करते हैं तो एक-दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान बढ़ता है। पूजा में कई ऐसी विधियां होती हैं, जो पति-पत्नी को एक साथ मिलकर करनी होती हैं। इन विधियों की वजह से आपसी तालमेल बढ़ता है। पूजा-पाठ के बाद पति-पत्नी को एक साथ किसी जरूरतमंद महिला को सुहाग का सामान जैसे लाल साड़ी, लाल चूड़ियां, कुमकुम, बिंदिया भी दान करना चाहिए। गणेश पूजन के बाद शुरू करें शिव-पार्वती की पूजा हरतालिका तीज से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं