हरियाणा में PM की पहली चुनावी रैली:मोदी बोले- कांग्रेस में विकास का पैसा एक जिले में सीमित रहा, हमने सभी जगह पहुंचाया

हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार राज्य में रैली करने आए हैं। यह रैली कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में हो रही है। PM मंच पर पहुंच गए हैं। रैली में जीटी बेल्ट पर लगते 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार मौजूद हैं। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल के कैंडिडेट शामिल हैं। हरियाणा चुनाव को लेकर 12 सितंबर को नामांकन खत्म हो चुके हैं। अब 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।