नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. PM मोदी आज वायनाड दौरे पर, लैंडस्लाइड पीड़ितों से मिलेंगे, रेस्क्यू ऑपरेशन पर बैठक
प्रधानमंत्री मोदी आज केरल के वायनाड जाएंगे। वे यहां लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। PM के कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 11:30 बजे कन्नूर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वायनाड के लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। दोपहर करीब 12.15 बजे PM आपदा प्रभावित इलाकों का जमीनी दौरा भी करेंगे। यहां जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बचाव दलों से बातचीत करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 2. जगदीप धनखड़ को हटवाने की तैयारी में विपक्ष, I.N.D.I.A ब्लॉक के 87 सांसदों के हस्ताक्षर
राज्यसभा के सभापति और विपक्षी सदस्यों के बीच अनबन 10 अगस्त को टकराव में बदल गई। नौबत इस हद तक पहुंच गई कि विपक्षी दलों ने सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। प्रस्ताव औपचारिक रूप से आता है तो संसदीय इतिहास में पहली बार होगा कि उपराष्ट्रपति को हटाने की पहल विपक्ष कर रहा होगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा के 87 सदस्यों ने आनन-फानन में उपराष्ट्रपति को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. सिसोदिया ने पत्नी के साथ चाय पीते सेल्फी शेयर की, लिखा- आजादी की पहली चाय
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने शनिवार सुबह पत्नी के साथ चाय पीते हुए सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की है। उन्होंने X पर लिखा- आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद। दरअसल, सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED के मामलों में शुक्रवार को जमानत दी थी। वे 17 महीने बाद शाम करीब 7 बजे जेल से बाहर आए थे। बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था- मुझे संविधान और लोकतंत्र की ताकत से जमानत मिली है। यही ताकत अरविंद केजरीवाल को भी जेल से रिहा कराएगी।
पढ़ें पूरी खबर… 4. अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता; भारत के सबसे युवा ओलिंपिक मेडलिस्ट बने
21 साल 24 दिन की उम्र में अमन सहरावत भारत के सबसे युवा ओलिंपिक मेडलिस्ट बन गए हैं। शुक्रवार को अमन ने पेरिस ओलिंपिक में भारत को रेसलिंग का पहला मेडल दिलाया। भारतीय रेसलर्स ने लगातार 5वें ओलिंपिक खेलों में मेडल जीता है। अमन ने फ्री-स्टाइल 57kg कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के डरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में छठा मेडल जीता है, इनमें एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 5. SC/ST रिजर्वेशन में क्रीमी लेयर लागू नहीं होगा, दलित भाजपा सांसदों को मोदी का आश्वासन
अनुसूचित जाति और जनजातियों (SC/ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं किया जाएगा। PM नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को संसद भवन में उनसे मिलने आए 100 दलित सांसदों को पहले यह आश्वासन दिया। कैबिनेट की बैठक के बाद रात को इसका ऐलान भी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने यह टिप्पणी की थी कि SC-ST में भी क्रीमी लेयर लागू करने पर विचार करना चाहिए। इसे लेकर सांसदों ने PM को एक ज्ञापन देकर अपनी चिंता जताई थी। सरकार का कहना है कि संविधान में SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर का कोई प्रावधान नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. ब्राजील में प्लेन क्रैश, 61 लोगों की मौत, एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा
ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। BBC के मुताबिक सभी यात्रियों की मौत हो गई है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे। प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। सिर्फ एक मिनट में यह नीचे गिरा और इसमें आग लग गई। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है।
पढ़ें पूरी खबर… 7. UP-बिहार में गंगा लगातार दूसरे दिन उफान पर, हिमाचल में 145 सड़कें बंद
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के कारण 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बलिया-वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वाराणसी में आज दूसरे दिन भी 85 घाटों पर नावें चल रहीं हैं। घाटों के किनारे के 500 से ज्यादा मंदिर भी गंगा में डूब हुए हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का पानी 1200 घरों में घुस चुका है। शहर में करीब 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर, बिहार में 4 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। हिमाचल में 145 सड़कें बंद हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. विवाद के बाद पहली बार मालदीव पहुंचे एस जयशंकर, विदेश मंत्री मूसा जमीर से मिले
विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम मालदीव पहुंचे। जयशंकर 11 अगस्त तक मालदीव में रहेंगे। आज जयशंकर की राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात हो सकती है। चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के नवंबर 2023 में शीर्ष कार्यालय का पदभार संभाला था, इसके बाद भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव आ गया था। अपने चुनाव कैंपेन के दौरान भारत के 88 सैनिकों को मालदीव से निकालने के लिए मुइज्जू ने ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था।
पढ़ें पूरी खबर… 9. गाजा में स्कूल पर इजराइली हमला, 100 लोगों की मौत, इजराइल बोला- वहां आतंकी छिपे थे
गाजा के दाराज जिले में एक स्कूल पर शनिवार सुबह हमला हुआ जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस स्कूल में कई लोगों ने शरण ले रखी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक 3 रॉकेट स्कूल पर गिरे। हमले के बाद स्कूल में आग लग गई जिसे बुझाने की कोशिश जारी है। इजराइली सेना का दावा है कि अल-तबीन स्कूल का इस्तेमाल हमास ऑफिस के रूप में किया जा रहा था। उसमें हमास के कई आतंकी मौजूद थे।
पढ़ें पूरी खबर… 10. हॉकी टीम भारत लौटी, दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने स्वागत किया; पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीता
पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम आज देश वापस लौटी। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिखे। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए थे। वे 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी रहे।
पढ़ें पूरी खबर…