नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले के फेरिमा में मंगलवार रात अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण लैंडस्लाइड भी हुआ है। राजधानी कोहिमा को दीमापुर से जोड़ने वाले NH-29 का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और त्रिपुरा में बारिश के कारण बाढ़ से पिछले 7 दिनों में 64 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में आंध्र के 17 और तेलंगाना के 16 लोग हैं। त्रिपुरा में 31 लोगों की जान गई है। यहां 19 अगस्त से लगातार बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार (4 सितंबर) को छत्तीसगढ़, बिहार सहित 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश के साथ बिजली और गरज की भी आशंका है। गुजरात के महिसागर जिले के 106 गांवों में बाढ़ का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश: 2 नेशनल हाईवे सहित 78 सड़कें बंद, अब तक 153 मौतें
राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने बताया कि मंगलवार को बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 और 707 सहित कुल 78 सड़कें बंद रहीं। राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई, लेकिन इनमें कोई घायल नहीं हुआ। मौसम विभाग ने आज (4 सितंबर) राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन में अब तक 153 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… 5 सितंबर को 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 सितंबर को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुचाणल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्यों में आज मौसम की स्थिति… मध्य प्रदेश: रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज बारिश की संभावना; सीजन की 95% बारिश, सामान्य से सिर्फ 2 इंच दूर मध्य प्रदेश के रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की आशंका है। राज्य में सीजन की 95% यानी, एवरेज 35.3 इंच बारिश हो चुकी है। सिर्फ 2 इंच पानी गिरते ही इस साल भी सामान्य बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 31 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जयपुर में रातभर रुक-रुक कर बरसात; माही बजाज और पार्वती बांध के गेट खोले राजस्थान के तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में मंगलवार (3 सितंबर) को भारी बारिश हुई। जयपुर में देर रात से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। धौलपुर में पार्वती बांध के 2 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। बांसवाड़ा में भी माही बजाज सागर बांध फुल हो गया। मंगलवार को बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। आज भी राज्य के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 7 सितंबर तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: मानसून कमजोर, 24 घंटे में 0.5mm बारिश, प्रयागराज सबसे गर्म रहा, 6 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान UP में मानसून सितंबर महीने में कमजोर पड़ गया है। दक्षिण भारत में जोरदार बारिश करा रहा है। 2 सितंबर से 3 सितंबर तक 24 घंटे में 10 जिलों में सिर्फ 0.5mm बारिश हुई। ये नॉर्मल से 93% कम बरसात है। सबसे ज्यादा 6mm बारिश लखनऊ में रिकॉर्ड हुई। 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज UP का सबसे गर्म रहा। बरसात का मोमेंटम बिगड़ने से UP में तापमान और उमस दोनों काफी बढ़ गई है। तापमान 37°C तक पहुंच गया है। सितंबर में जून-जुलाई जैसा मौसम लग रहा। सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक तेज धूप परेशान कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 19 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट, पटना में बारिश की संभावना नहीं, भागलपुर में गंगा के कटाव का खतरा बिहार के किशनगंज, मधेपुरा, रक्सौल, बेतिया और लखीसराय में मंगलवार (3 सितंबर) की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिली। कई शहरों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 19 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में नमी के साथ पुरवा हवा चलेगी। इससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, हिसार में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा; 8 सितंबर के बाद मानसून धीमा पड़ेगा हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार (3 सितंबर) को दिनभर तेज बारिश हुई। हिसार में सितंबर में हुई बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां सुबह 57mm बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में 8 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसके बाद इसकी सक्रियता कम हो जाएगी। अभी तक 11 जिलों में सामान्य और 11 में औसत से कम बारिश हुई है। आज 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…