जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 24 सीटों पर 18 सितंबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को प्रचार के लिए दिल्ली से श्रीनगर के लिए निकल चुके हैं। राहुल की पहली रैली रामबन के गूल में 12 बजे और दूसरी अनंतनाग के डूरू में 1.30 बजे से होगी। कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर के मुताबिक, राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। यह कार्यक्रम केवल पहले फेज के लिए है। बाकी 2 फेज के लिए वे दोबारा जम्मू-कश्मीर आएंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम तय किया है। इनमें राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है। 90 सीटों में से 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, 32 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही
जम्मू कश्मीर चुनाव के फेज-1 से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने कुल 59 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 50 और कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। दोनों पार्टियों के बीच 26 अगस्त को सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया था। इसमें केंद्र शासित प्रदेश की 90 सीटों में से 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। 2 सीटें CPI (M) और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं। कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट… नेशनल कॉन्फ्रेंस के 18 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट नेशनल कॉन्फ्रेंस के 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में वोटिंग, 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा
इलेक्शन कमीशन ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी। यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। रिजल्ट पहले 4 अक्टूबर को आना था, लेकिन हरियाणा में चुनाव की तारीखें बदलने के बाद जम्मू-कश्मीर का रिजल्ट 4 दिन आगे बढ़ाकर 8 अक्टूबर को कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में 2014 में आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे
जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब BJP और PDP ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद राज्य में 6 महीने तक राज्यपाल शासन (उस समय जम्मू-कश्मीर संविधान के अनुसार) रहा। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। राष्ट्रपति शासन के बीच ही 2019 के लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें BJP भारी बहुमत के साथ केंद्र में लौटी। इसके बाद 5 अगस्त 2019 को BJP सरकार ने आर्टिकल-370 खत्म करके राज्य को दो केंद्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांट दिया था। इस तरह जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।